चार महीने पहले खरीदी थी कार
प्रदीप कुमार के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटा और एक बेटी की शादी हो चुकी है। बड़े बेटे शिवकेश ने बताया कि परिवार ने करीब चार महीने पहले ही कार खरीदी थी। शनिवार रात करीब आठ बजे पिता से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि रात दो से तीन बजे के बीच घर पहुंच जाएंगे। इसके बाद हादसे की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।