फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाराबंकी में एलपीजी टैंकर से कार की जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के सात लोग घायल; हालत नाजुक

Sat, 07 Nov 2026 11:12 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर ओवरटेक के दौरान कार की खाली एलपीजी टैंकर से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हुए, जिनमें दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
एलपीजी टैंकर से कार की जोरदार टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर मसौली थाना क्षेत्र के नयागांव स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह ओवरटेक करने के प्रयास में कार सामने से आ रहे एलपीजी टैंकर से टकरा गई। भीषण हादसे में कार सवार एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। इनमें दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


लखनऊ के बंगला बाजार निवासी गंगाराम का परिवार दीपावली मनाने कार से गोंडा जा रहा था। कार में परिवार के सात सदस्य सवार थे। नयागांव के पास चालक आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने लगा।  इसी दौरान सामने से बहराइच की ओर जा रहे खाली एलपीजी टैंकर से कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Trending Videos

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और मसौली पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान शकुंतला देवी (75), सुधीर वर्मा (53), कंचन लता (50), रंजना वर्मा (45), सोना (6), हार्दिक वर्मा (12) और मनीषा वर्मा (9) के रूप में हुई।

परिवार के बड़े बेटे लवकुश वर्मा ने बताया कि सभी दीपावली मनाने गोंडा जा रहे थे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। कुछ की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल महिलाओं को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया जा सकता है।
विज्ञापन

खाली टैंकर होने से टला बड़ा खतरा

सीओ गरिमा पंत के अनुसा रहादसे में शामिल एलपीजी टैंकर खाली था। इससे गैस रिसाव या आग लगने जैसी घटना नहीं हुई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सामान्य कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें