100 मीटर तक घिसटता गया ननकू
प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि साइकिल अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। इस दौरान ननकू वाहन में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटते चले गए। आशंका है कि साइकिल भी वाहन में फंसकर दूर तक चली गई हो।
यह भी संभावना है कि रास्ते में साइकिल लावारिस मिलने पर कोई उसे उठा ले गया हो। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि घटनास्थल और आसपास साइकिल नहीं मिली है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
इकलौता बेटा था अंकुश
ननकू अपने पीछे छह वर्षीय बेटी शिल्पी, एक वर्षीय रागिनी और पत्नी अनीता को छोड़ गए हैं। अंकुश उनका इकलौता बेटा था। पति और बेटे को खोने के बाद अनीता के आंसू थम नहीं रहे हैं। एक साल की रागिनी को पिता और भाई के हमेशा के लिए बिछड़ने का अहसास भी नहीं है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन हादसे को लेकर चर्चा करते रहे।