फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: उन्नाव, बाराबंकी व सुल्तानपुर पुलिस की टीमें जीतीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के पास गोंडा रोड पर 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर में लखनऊ जोन की 28वीं अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। उद्घाटन एएसपी दक्षिणी रितेश कुमार सिंह ने किया। इस प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के आठ जनपद बाराबंकी, अंबेडकर नगर, अयोध्या, सुलतानपुर, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर और हरदोई की टीमें भाग ले रही हैं। इन्हें दो ग्रुप ए और बी में बांटा गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मैच उन्नाव और अयोध्या टीमों के बीच खेला गया, जिसमें उन्नाव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दूसरे मैच ग्रुप में बाराबंकी ने हरदोई को पराजित करते हुए अपने घरेलू मैदान पर विजय हासिल की। तीसरा मैच सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर टीमों के बीच हुआ, जिसमें सुल्तानपुर विजेता रही। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आने वाले दिनों में शेष टीमों के बीच नॉकआउट चरण के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें