फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना स्वेटर ठिठुरते स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल

विज्ञापन
ठंड में स्कूल के बाहर धूप में चटाई पर बैठ कर पढ़ाई करते बच्चे। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। ठंड बढ़ने के बावजूद जिले के परिषदीय विद्यालयों के करीब ढाई लाख बच्चों को स्वेटर नसीब नहीं मिल पाए हैं। इनमें अधिकांश बच्चे सुबह ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर है। कई बच्चे पुराने स्वेटर पहनने को मजबूर हैं। बिना स्वेटर स्कूल पहुंचने वाले बच्चे ठंड से बचने के धूप में बैठकर पढाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के 3017 परिषदीय विद्यालयों के तीन लाख 43 हजार नौनिहालों को जेम पोर्टल के माध्यम से गुणवत्तायुक्त स्वेटर की खरीद कर 31 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने थे। इसका टेंडर कानपुर की एक फर्म मिला था। टेंडर प्रक्रिया व लैब टेस्टिंग में विलम्ब को देखते हुए शासन ने स्वेटर वितरण की तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी है। यह समय सीमा भी बीत गई। अब तक केवल 90 हजार नौनिहालों को ही स्वेटर उपलब्ध हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें