शहर कोतवाली क्षेत्र के लखपेड़ाबाग मोहल्ले में एक अज्ञात शख्स ने एक दुकान में आग लगा दी। बुधवार की देर रात हुई इस घटना में दुकान में करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान राख हो गया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
शहर में एक अज्ञात शख्स का खौफ कम नहीं हो रहा है। इस व्यक्ति ने बीते दो महीने में करीब एक दर्जन कार व दो घरों व दुकान में आग लगाने का काम किया है।
बुधवार की देर रात भी लखपेड़ाबाग मोहल्ले में व्यापारी जावेद की दुकान में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। दुकान में आग लगने की जानकारी जब आस पास के लोगों को हुई तो फायर ब्रिगेड बुलाई गई। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू करती तब तक दुकान में रखा करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो चुका था। इस घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की पर आग लगाने वाले व्यक्ति के बारे में पता नहीं लग सका है।