फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कड़ी सुरक्षा में 70 टेबलों पर देर शाम तक हुई मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में छह जगहों पर सुबह सात बजे से कड़ी सुुरक्षा व्यवस्था में मतगणना हुई। करीब 70 टेबलों पर मतगणना में 700 से अधिक कर्मचारी लगाए गए। मतगणना स्थल के अंदर बैरिकेडिंग की गई थी। तलाशी लेने के बाद ही लोगों को जाने दिया गया। डीएम व एसपी भी इन मतगणना स्थलों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

शहर के जीआईसी में सुबह सात बजे करीब 40 टेबलों पर नगर पालिका नबाबगंज, जैदपुर, बंकी व देवा नगर पंचायतों की मतगणना शुरु हुई। हर टेबिल पर पुलिसकर्मी लगाए गए थे। चारो ओर बैरिकेडिंग की गई थी। लोगों को दो गेटों से प्रवेश दिया गया। पूरा मतगणना स्थल छावनी में तब्दील रहा। एएसपी आशुतोष मिश्र यहां स्वयं जमे रहे। इसी प्रकार हैदरगढ़ के रनापुर स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज में सुबेहा, हैदरगढ़ व सिद्घौर की मतगणना हुई। इसे लेकर हाईवे तक भीड़ लगी रही। वहीं, रामसनेहीघाट तहसील के अधिवक्ता संघ भवन में दरियाबाद व रामसनेहीघाट नगर पंचायत की मतगणना हुई। मतगणना के दौरान डीएम अविनाश कुमार व एसपी दिनेश कुुमार सिंह ने एक एक टेबल का निरीक्षण किया। वहीं, फतेहपुर के नेशनल इंटर कालेज में फतेहपुर, बेलहरा की तो रामनगर तहसील में रामनगर की तो सिरौलीगौसपुर तहसील में टिकैतनगर की मतगणना हुई। नगर पालिका नवाबगंज की मतगणना देर शाम तक हुई।


मतगणना स्थल जीआईसी परिसर में दोपहर में जब परिणामों के रुझान आने लगे तो एक व्यक्ति ने आपा खोद दिया। उसने पुलिस को कोसना शुरु कर दिया। अभद्रता पर उतारु इस व्यक्ति को देखकर पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल उसे दबोच लिया गया। पुलिस उसे कोतवाली उठा ले गई। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें