फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाइक नहीं मिली तो टॉवर पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज ड्रामा

Wed, 03 Jun 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पिता से बाइक की मांग को लेकर मंगलवार देर शाम एक युवक बांसा-मसौली मार्ग पर स्थित बिजली के करीब 50 फीट ऊंचे टाॅवर पर चढ़ गया। पुलिस व परिजनों की मान मनौव्वल के बाद युवक करीब एक घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद टॉवर से उतरा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बांसा मार्ग पर हाईड्रो ट्रांसमिशन इलेक्ट्रिक टाॅवर लगा है। पुलिस को सूचना मिली कि बांसा गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद का पुत्र विशाल गौतम (22) टाॅवर पर चढ़ा बैठा है। नीचे ग्रामीणों की भीड़ लगी है। अंधेरा हो चुका था। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी में युवक को देख नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। परिजनों ने बताया कि वह बाइक की मांग कर रहा था। पिता ने बाद में दिलाने की बात कही थी, लेकिन कहासुनी के बाद वह घर से निकला और टॉवर पर चढ़ गया। पुलिस, परिजनों व ग्रामीणों ने बाइक दिलाने का वादा किया तो युवक के तेवर ठंडे पड़े। जैसे तैसे वह नीचे उतरा तो सभी ने राहत की सांस ली। युवक का किसी युवती से प्रेम प्रंसग की चर्चा भी हो रही थी मगर एसएचओ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने इससे इंकार किया। युवक को परिजन अपने साथ लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें