बाराबंकी। सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सफदरगंज थाना क्षेत्र स्थित केवलापुर गांव निवासी मोहम्मद शहनूर (20) पुत्र अली अहमद मंगलवार देर शाम बाइक से ग्राम मेलारायगंज जा रहा था। गांव के बाहर एक ट्रैक्टर से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा करने वाले ट्रैक्टर का पता नहीं लग सका है।
इसी थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली निवासी अमित कुमार (22) पुत्र हंसराज बाइक से मंगलवार रात घर लौट रहा था। बनियातारा गांव के पास वह सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।