फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से भिड़ी एसयूवी, दो महिलाओं की गई जान

Mon, 05 Jun 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर थाना क्षेत्र में नचना गांव के पास सोमवार की भोर ओवरटेक करने के चक्कर में एसयूवी व डीसीएम में आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में इनोवा सवार दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हुए है।
विज्ञापन


यह सभी कैसरगंज बहराइच के निवासी है। सभी घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेज पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे में मरने वाली एक महिला के दो बच्चे भी गंभीर चोटिल हुए हैं।

थाना रामनगर क्षेत्र में हाईवे पर नचना गांव के समीप सोमवार की सुबह किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में इनोवा की सामने से आ रही डीसीएम से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए। हादसे में जहां डीसीएम चालक व क्लीनर बाल बाल बच गए वहीं एसयूवी (इनोवा) सवार जयमाला सोनी(35) पत्नी राजेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि शुभम (21) पुत्र प्रदीप, राहुल (18) पुत्र प्रदीप, अवनीश सोनी (6) पुत्र राजेश, पासू (4) पुत्र राजेश, मालती देवी (62) पत्नी बेंचूलाल सभी निवासी कस्बा कैसरगंज बहराइच व कार चालक मलखान (35) पुत्र फैय्याज निवासी मीतपुर कैसरगंज बहराइच गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां से सभी की हालत नाजुक होने के चलते ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। ट्रॉमा में इलाज के दौरान मालती देवी की मौत हो गई।

बाकी घायलों का इलाज हो रहा है। थानाध्यक्ष लालता प्रसाद साहू ने बताया कि एसयूवी लखनऊ की ओर से आ रही थी जो बहराइच की तरफ से आ रही डीसीएम में आमने-सामने से टक्कर हुई थी। कहा हादसे का शिकार परिवार बहराइच जिले के कैसरगंज का निवासी है। एसओ ने कहा एक महिला की मौत मौके पर व दूसरी महिला की मौत ट्रॉमा सेंटर में हुई है।

मां की मौत तो दो बेटे हुए घायल      
इस हादसे में अपनी जान गवांने वाली जयमाला सोनी के दो बेटे अवनीश व पासू भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लखनऊ से घर लौट रहे थे। वहीं दो सगे भाई शुभम व राहुल को भी गंभीर चोट पहुंची है। यह सभी एक ही परिवार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें