फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना फिटनेस दौड़ रहे दो स्कूली वाहन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कई बार चेतावनी के बाद भी स्कूल संचालक अपने स्कूली वाहनों का फिटनेस नहीं करा रहे हैं। बिना फिटनेस कराए ही बच्चों को ढो रहे हैं। शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन दल ने सड़क पर दौड़ रहे दो अनफिट स्कूली वाहन को पकड़ लिया और असंद्रा थाने में बंद करा दिया।
विज्ञापन

स्कूल बसों व वैन के संचालन के लिए कड़े नियम हैं लेकिन स्कूल संचालक चोरीछिपे इनका संचालन करवा रहे हैं। बिना फिटनेस टेस्ट के बच्चों को स्कूल ले जा रही स्कूली बस व वैन मासूमों की जान से खिलवाड़ कर रही हैं। जिले में 286 स्कूली वाहन ऐसे हैं जिनकी फिटनेस जांच नहीं कराई गई हैं।
शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन दल का नेतृत्व कर रहे उमाशंकर मिश्र ने दो स्कूली वाहन को पकड़ लिया। इसके अलावा टैक्स बकाया होने और फिटनेस नहीं पाए जाने पर चालान कर दिया। वहीं एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. सर्वेश गौतम ने टैक्स बकाया होने पर एक अनुबंधित बस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नए बस स्टेशन में बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि दो स्कूली वाहन पकड़े गए हैं जिनका फिटनेस नहीं था। दोनों वाहनों को असंद्रा थाने में बंद कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें