फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाराबंकी के जिला अस्पताल में लगेंगी दो अल्ट्रासाउंड मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल में 50 लाख रुपये की लागत से जल्द ही दो नई अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाई जाएंगी। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। मशीनें लगाने के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। अस्पताल प्रशासन को शासन से बजट मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन काफी पुरानी होने के कारण आए दिन खराब हो जाती है। कई बार इंजीनियर बुलाकर इसे सही कराया गया, लेकिन यह सही से काम नहीं कर रही है। अस्पताल में प्रतिदिन सौ से ज्यादा मरीजों का अल्ट्रासाउंड होता है। आए दिन मशीन खराब होने की लोगों को बाहर महंगा शुल्क देकर जांच करानी पड़ती है।
इस समस्या काे देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने दो नई अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाए जाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। इन मशीनों के लग जाने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। सीएमएस डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि दो नई अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाने के लिए 50 लाख रुपये का बजट बनाकर सीएमओ के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें