बाराबंकी। जैदपुर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 210 ग्राम मार्फीन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक जैदपुर संदीप कुमार राय ने बताया कि पुलिस चेकिंग के दौरान मंगलवार रात पकड़े गए आरोपी अकील निवासी ग्राम अकबरपुर सैदनपुर व शाकिब निवासी मोहल्ला पूरे मिया कस्बा व थाना रूदौली जनपद अयोध्या को इंधौलिया नहर के पास से गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों के पास से पुलिस को 210 ग्राम मार्फीन बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर बुधवार को जेल भेजा है। पुलिस पता कर रही है कि यह तस्कर कहां से मार्फीन खरीदकर लाए थे। इसके बाद उन पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा।