फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोगों की मौत, एक घायल

Tue, 02 Feb 2016 11:43 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के रामनगर व घुंघटेर थाना क्षेत्र मेें मंगलवार को हुए अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य हादसे में एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन


पहला हादसा घुंघटेर थाना क्षेत्र में हुआ। जहां पर मंगलवार की शाम पैदल आ रहे लखनऊ जिले के बीकेटी थाना क्षेत्र के गोदना गांव निवासी सुरेश(45) को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बाबागंज कस्बे के समीप हुए इस हादसे में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।

दूसरा हादसा रामनगर थानाक्षेत्र में हुआ जहां पर मंगलवार की दोपहर पैदल जा रहे रामनगर थाना क्षेत्र के तपेसिपाह गांव के रहने वाले रामप्रकाश(50) को गांव के बाहर डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में रामप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर का चालक फरार हो गया है। वहीं घुंघटेर थानाक्षेत्र में साइकिल से जा रहे विजय(12) निवासी हाशीनगर को एक वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल विजय को परिवारीजनाें ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें