बाराबंकी। देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों को होम आइसोलेशन में रख चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों से अपील की जाती है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है इसलिए लापरवाही न करें और पात्र लोग निकट के बूथ पर जाकर कोरोना की वैक्सीन अवश्य लगवाएं। (संवाद)