फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कोतवाल और दो थानेदार बदले

Tue, 24 May 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
ट्रांसफर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले में बेहतर पुलिसिंग व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी अब्दुल हमीद ने दो कोतवाली व दो थानों में फेरबदल करते हुए वहां नए थानेदार तैनात किए गए है। इसके साथ ही कई एसआई भी इधर से उधर किए गए हैं।
विज्ञापन


एसपी द्वारा किए गए फेरबदल के तहत शहर कोतवाली में एसएसआई रहे अशोक कुमार सिंह को दरियाबाद थानाध्यक्ष बनाया गया है जबकि एसओ दरियाबाद रत्नेश सिंह को नगर कोतवाली में बतौर एसएसआई तैनात किया गया है।

कोतवाल रामसनेहीघाट जेएल सोनकर को हैदरगढ़ कोतवाल व हैदरगढ़ कोतवाल चंद्रशेखर सिंह को टिकैतनगर थानाध्यक्ष बनाया गया है। टिकैतनगर एसओ रहे टीपी सिंह को कोतवाल रामसनेहीघाट बनाया गया है। एसपी का कहना है कि बेहतर पुलिसिंग व अपराध और अपराधियोें पर अंकुश लगाने के लिए थानों में यह फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

 

इसके अलावा एसआई संतोष उपाध्याय को अहमदपुर जैदपुर पुलिस चौकी से थाना दरियाबाद, गजेंद्र सिंह को घुंघटेर से हैदरगढ़, सुबोध कुमार को हैदरगढ़ से घुंघटेर, कुमुदकांत तिवारी लोनीकटरा से हैदरगढ़, अनूप सिंह टिकैतनगर से हैदरगढ़, अजस सिंह पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी अहमदपुर, सुरेंद्र सिंह पुलिस लाइन से कोठी थाना, इरशाद रामनगर से कोतवाली फतेहपुर भेजे गए हैं। वहीं इंस्पेक्टर सदानंद सिंह को नारकोटिक्स सेल का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें