फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला समेत दो की मौत, दो गंभीर

Sun, 22 Nov 2015 11:48 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में अज्ञात महिला समेत दो की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी हालत गंभीर होते देख लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन



कुर्सी प्रतिनिधि के अनुसार देवा थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर खुर्द निवासी विजय (20) लखनऊ में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। शनिवार की सुबह किसी काम से वह लखनऊ निवासी बउवा यादव (25) के साथ गांव आया हुआ था। देर रात करीब दस बजे दोनों एक बाइक पर सवार होकर लखनऊ वापस जा रहे थे। कुर्सी थानाक्षेत्र के लखनऊ-कुर्सी मार्ग पर अलहसन इंटर कालेज के पास बाइक सवार को एक वाहन ने रौंद दिया। चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। हादसे के दौरान बाइक चला रहे विजय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी बउवा यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी घुंघटेर भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।


सफदरगंज प्रतिनिधि के अनुसार सफदरगंज के पास हाइवे पर एक (35) वर्षीय अज्ञात महिला शनिवार की रात सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़ी थी। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुढ़ियामऊ प्रतिनिधि के अनुसार फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शंसीपुर निवासी बंशीलाल (75) साइकिल से रविवार को साढ़ेमऊ बाजार जा रहा था। बाजार के निकट पुल के पास पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी।गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को बाजार आए लोगों ने सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें