फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो की मौत

Fri, 08 May 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मसौली और माती थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाकर ग्रामीणों के आक्रोश को शांत कराया।
विज्ञापन

माती थाना क्षेत्र के सरसौंदी गांव के मोड़ के पास बृहस्पतिवार देर रात सरसौंदी गांव के संजय (40) मजदूरी कर देर शाम घर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय की मौके पर ही मौत हो गई। एसएचओ अजय त्रिपाठी ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल भेजवाया गया था। रास्ते में मौत हो गई।
मसौली प्रतिनिधि के अनुसार बाराबंकी-रामनगर हाईवे पर थाने के निकट बृहस्पतिवार की देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आए पैदल जा रहे राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। एसएचओ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें