फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूरतगंज ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी सुभाष सरोज शुक्रवार की देर शाम स्कूटी से जिला मुख्यालय स्थित अपने आवास पर जा रहे थे।
विज्ञापन

मसौली थाना के आगे एक रेस्टोरेंट के सामने पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे ग्राम विकास अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गये। वह हेलमेट लगाए थे। पुलिस ने हाईवे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालात चिंताजनक बनी हुई है।
उधर थाना रामसनेहीघाट के ग्राम ईश्वरीगंज मजरे कोटवा सड़क निवासी जसवंत सिंह (27) बाइक से अपनी ससुराल चंदनपुरवा निवासी मैकूलाल के यहां जा रहा था। बांसा-बड़ागांव मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे जसवंत घायल हो गया। वह हेलमेट लगाए था। स्थानीय लोगों ने परिवारीजनों को सूचना देकर उसको सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें