फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से दो लोग घायल

Thu, 26 Nov 2015 11:30 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम अहरी चौराहा के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक कार ने बाइक में ठोकर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार व चालक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया । बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन



मोहम्दपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी धर्मेंद्र (35) अपने साथी ज्ञानी तिवारी के साथ बाइक से सूरतगंज कस्बा से घर जा रहे थे। सुबह करीब दस बजे फतेहपुर-सूरतगंज मार्ग पर सामने से आ रही कार ने बाइक में ठोकर मार दी। दुर्घटना में धर्मेंद्र व ज्ञानी घायल हो गए। पुलिस ने कार व चालक को कब्जे में ले लिया है। घायलों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें