सफदरगंज व जैदपुर थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर होने से उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
जैदपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर निवासी विशाल मौर्या पुत्र मनीराम सोमवार की सुबह साइकिल से जा रहा था तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसकी हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं सफदरगंज थाना क्षेत्र के उधौली गांव के रहने वाले हाजी कमरूद्दीन भी सड़क हादसे में घायल हो गए जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।