फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आग से दो घर जले, सिलिंडर फटने से युवक झुलसा

Wed, 14 Jun 2023 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के जदवापुर गांव में एक परिवार में तिलक समारोह के दूसरे दिन रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव से आग लग गई। इससे छप्परनुमा दो घर जल गए। इसी दौरान एक सिलिंडर फटने से युवक आंशिक रूप से झुलस गया। वहीं करीब 50 हजार रुपये व जेवर जल गए।
विज्ञापन



जदवापुर गांव निवासी रामजी का सोमवार की रात तिलक समारोह था। रात में कार्यक्रम संपन्न हो गया था। मंगलवार सुबह घर के सामने छप्पर के नीचे पांच रसोई गैस सिलिंडर रखे थे। हालांकि उनमें कम गैस ही थी। सुबह करीब नौ बजे एक सिलिंडर से गैस का रिसाव हो रहा था, तभी अचानक आग भड़क उठी। आग ने छप्पर को चपेट में ले लिया और देखते ही देखते रामजी व उनके पड़ोसी संदीप का भी छप्पर जलने लगा।

इसी दौरान रामजी के यहां रिश्तेदारी में आए क्षेत्र के ही बौधी का पुरवा गांव निवासी पिंटू (32) सिलिंडर हटाने लगा और इसी वक्त एक सिलिंडर में विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर पिंटू झुलस गया। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक आग बुझ चुकी थी। ग्रामीणों ने फटे सिलिंडर को जमीन में गाड़ दिया। आग में रामजी के घर में रखे 35 हजार रुपये व संदीप के घर में रखे 15 हजार रुपये व जेवर जल गए। पिंटू का इलाज सीएचसी टिकैतनगर में हो रहा है। एसडीएम सिरौलीगौसपुर विश्वमित्र सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मियों को भेजकर नुकसान का आकलन कराया गया है।
विज्ञापन



उधर, कोठी थाना क्षेत्र के मचपुरा गांव में सुबह करीब नौ बजे बालगोविंद के छप्परनुमा घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग को आगे बढ़ने से तो रोक दिया, मगर तब तक बालगोविंद के घर में रखा 20 लीटर मेंथा ऑयल, 1200 रुपये, कपड़े, राशन जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें