फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बुजुर्ग महिलाओं की ठंड से सांसें थमीं

Sun, 29 Jan 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बदले मौसम से सिहरे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैदरगढ़ तहसील के जौरास गांव में रविवार को ठंड कहर बनकर टूट पड़ी। भीषण ठंड के चलते भोर में ही हैदरगढ़ तहसील के जौरास गांव में दो बुजुर्ग महिलाओं की ठंड से मौत हो गई है। मौसम के बदले मिजाज से रविवार को सर्द हवाओं के चलते एक बार फिर सिहर उठे। दोपहर में बर्फीली हवा के चलते धूप भी बेअसर रही जिससे लोग गर्म कपड़ों में ही लिपटे दिखे। शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो गए। 
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी व मैदानी क्षेत्र में हुई बारिश का असर दिखने लगा है। रविवार की भोर भी भीषण ठंड रही। त्रिवेदीगंज प्रतिनिधि के अनुसार भीषण ठंड के चलते रविवार की भोर हैदरगढ़ तहसील के जैरास गांव में रघुराजा (75) पत्नी स्व. कल्लू की मौत हो गई।

मृतका (रघुराजा) के बेटे गिरधारीलाल ने बताया कि भोर में मां रघुराजा ने ठंड की शिकायत की थी। वह कांप रही थी। हालत खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इसी बीच उनकी मौत हो गई। इसी गांव की सुंदारा (70) पत्नी स्व. रामअवतार की रविवार की भोर ठंड लगने से मौत हो गई। यह घर में अकेली थीं। इनकी
विज्ञापन


एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। गिरधारी व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि रात में सुंदारा बिल्कुल ठीक थीं। लेकिन भोर में इनका शव घर में पाया गया। शरीर पर कहीं भी किसी तरह के कोई निशान नहीं हैं। जिससे लग रहा है कि इनकी मौत भी ठंड लगने के कारण हुई है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराकर पीड़ितों को नियमानुसार लाभ दिलाया जाएगा। 

सर्द हवा से हलकान रहे लोग, धूप रही बेअसर 
भोर में आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। भोर में भीषण शीतलहर रही। जिससे लोग घरों में दुबके रहे। ठंड के चलते शासन व नगर पालिका प्रशासन द्वारा अलाव नहीं जलवाने से आम आदमी हलकान रहे। पटरी दुकानदारों ने स्वयं ही अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश की। दोपहर में धूप तो रही लेकिन सर्द हवा के चलते धूप बेअसर रही। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। शाम ढलते ही फिर से लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें