फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हाईवे किनारे चाय पी रहे दो बुजुर्ग डीसीएम की चपेट में आए, एक की मौत

Wed, 15 Jul 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
हरिशंकर की फाइल फोटो।
विज्ञापन
नगराम। निगोहां में लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर मंगलवार सुबह लालपुर गांव के पास सड़क किनारे होटल पर चाय पी रहे दो बुजुर्ग तेज रफ्तार अज्ञात डीसीएम की चपेट में आ गए। हादसे में हरिशंकर (67) की मौत हो गई, जबकि अयोध्या प्रसाद (70) का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हरिशंकर के बेटे राजेंद्र ने बताया कि पिता खेती करते थे। रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब पांच बजे वह घर से पैदल निकले थे। गांव के पास हाईवे किनारे बने चाय के ढाबे पर वह और गांव के रहने वाले अयोध्या प्रसाद बैठकर चाय पी रहे थे। इस बीच लखनऊ से रायबरेली जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक डीसीएम लेकर भाग गया। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। किसान हरिशंकर के परिवार में पत्नी सुशीला, तीन बेटे राजेंद्र, जितेंद्र महेंद्र व दो बेटियां उषा व आशा हैं। थानाध्यक्ष निगोहां रविंद्र कुमार ने बताया कि डीसीएम चालक की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें