फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पलटी, दो श्रद्धालुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर पिकअप से आगरा लौट रही सिख संगत की गतका पार्टी हादसे का शिकार हो गई। जिले में सफदरगंज थाना क्षेत्र में रसौली गांव के समीप अयोध्या हाईवे पर श्रद्वालुओं से भरी पिकअप के सामने अचानक एक मवेशी आ गया।
विज्ञापन

इस दौरान चालक ने जब ब्रेक लगाई तो पीछे से आ रहा ट्रक उसमें टकरा गया। हादसे में पिकअप सवार सचिन सिंह(19) व मदन सिंह(16) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजा सिंह(10), हनी सिंह(17), राहुल सिंह(16), अजय सिंह(17), इंदरप्रीत सिंह(12),आकाशदीप सिंह(14), सुरजीत सिंह(18) व चालक सुशील सिंह(35) सभी श्रद्धालु निवासी थाना सिकंदरा गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से दो की हालत गंभीर होने के चलते लखनऊ रेफर किया गया है। सूचना पर एसपी आकाश तोमर व सदर विधायक सुरेश यादव अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों का हाल जाना। वहीं शहर के गुरुद्वारा लाजपतनगर कमेटी के लोग भी अस्पताल पहुंचे और मदद की। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक जाम लगा होने से आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

सिख जत्थे में शामिल गुरमीत सिंह व हरजीत सिंह ने बताया कि वह लोग दूसरी कार पर सवार थे। इस जत्थे में शामिल सभी लोग आजमगढ़ में कार्यक्रम करने के बाद आगरा जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज संदीप कुमार राय का कहना है हादसा करने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर चालक का पता किया जा रहा है। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी। ये जत्था आगरा शहर के गुरुद्वारा गुरु का ताल से संबंधित बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें