फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत

Tue, 10 Nov 2015 11:21 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नही पहने था। पुलिस ने घायल बच्चे को जिला अस्पताल भेजवाया है। हादसे में मरने वाली महिला बहराइच जिले की रहने वाली है।
विज्ञापन


रामनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर गोंडा मार्ग पर चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास एक बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।

इस हादसे में बाइक सवार प्यारा देवी (70) पत्नी छोटेलाल निवासी ग्राम करई बीहड़ थाना कैसरगंज जिला बहराइच व उनके दामाद मुन्ना(55) पुत्र साहबदीन निवासी ग्राम रामपुर खरगी थाना रामनगर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं बाइक पर साथ रहा मुन्ना का पांच वर्षीय भतीजा दीनदयाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर निकल रहे राहगीरों ने पुलिस को बुलाया जिसके बाद घायल बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

एसओ रामनगर पंकज सिंह का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसओ ने कहा कि हादसे के समय बाइक सवार बिना हेलमेट पहने हुए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें