फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटके मिले युवक व वृद्धा के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोठी व जहरांगीराबाद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात व सोमवार को एक वृद्घा व एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। प्रथमदृष्टया दोनों घटनाओं को पुल िस आत्महत्या बता रही है। हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्ठम में ही होगा। घटनाओं के बाद परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

पहली घटना कोठी थाना क्षेत्र में हुई। क्षेत्र के रेवतीपुरवा मजरे कोटवा निवासी महादेव रावत का 19 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र कुमार अचानक लापता हो गया। परिजनों ने सोचा कि गांव में ही कहीं घूम रहा होगा। लेकिन सोमवार सुबह घर के बगल स्थित बाग में ही पेड़ से साड़ी के फंदे से सुरेंद्र का शव लटकता मिला।
रोते बिलखते परिजनों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता महादेव ने बताया एक दिन पहले ही अहमदाबाद से नौकरी करके लौटा था। घटना के पीछे कारणों की जांच पुलिस कर रही है। कोठी के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कांत यादव ने बताया सूचना कि पीएम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

दूसरी घटना जहांगीराबाद क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में हुई। गांव के निवासी सुमन देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी मां सुमिरता देवी वृद्घ होने के कारण बीमारी से परेशान रहती थी। रविवार रात करीब ढाई बजे सुमिरता देवी बिस्तर पर नहीं मिली। तलाश की गई तो घर के बाहर लगे पेड़ से साड़ी के फंदे से उसका शव झूलता मिला। जहांगीराबाद थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि मृतका की बेटी की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें