फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मार्फीन तस्करी में दो दोषियों को सजा

Wed, 30 Sep 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पांच किलो 100 ग्राम मार्फीन की तस्करी के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश नवल किशोर सिंह ने दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। अदालत ने बरबसौली निवासी रामू वर्मा को 20 साल और भूपतिनगर टेरा निवासी चंद्रभान को 12 साल के कठोर कारावास की सजा दी। वहीं मार्फीन उपलब्ध कराने के आरोपी मसौली के कटरा निवासी इमरान को संलिप्तता साबित न होने पर बरी कर दिया।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार जैदपुर पुलिस ने 25 अगस्त 2024 को रामू और चंद्रभान को पांच किलो 100 ग्राम मार्फीन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया था कि वे इमरान से मार्फीन खरीदकर फुटकर में बेच रहे थे। सुनवाई के दौरान अभियोजन इमरान के खिलाफ आरोप साबित नहीं कर सका। बरामद मार्फीन की मात्रा को देखते हुए अदालत ने दोनों को अलग-अलग सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें