फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसों में दो सिपाही व चार अन्य घायल

Mon, 16 Feb 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़क हादसों में दो सिपाही समेत छह लोग घायल हो गए। सभी का उपचार जारी है। मसौली थाने में तैनात सिपाही शुभम यादव (28) व पुलिस लाइन में तैनात सिपाही हरिवंश (30) बाइक से बाराबंकी की ओर जा रहे थे। बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर दलसराय गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों सिपाही व दूसरी बाइक पर सवार श्रावस्ती के मनीष (18) व अनीता (25) घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से सीएचसी रामनगर भेजा, जहां से चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के रालभारी गांव निवासी दिलीप कुमार पत्नी संगीता के साथ बाइक से जा रहे थे। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में के कतुरीकला गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे में दिलीप कुमार को गंभीर चोटें आईं। संगीता को हल्की चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें