कोठी (बाराबंकी)। पुलिस ने गैर जनपद के दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्मैक बरामद की है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। कोठी थानाध्यक्ष रितेश पांडे ने बताया कि गुरुवार देरशाम कैसरगंज चौराहे पर चेकिंग के दौरान अमेठी जिला अंतर्गत शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के इन्हौना गांव निवासी जब्बार व समीर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान इनके पास से पुलिस ने सौ-सौ ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। (संवाद)