फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेवा तक निकली पदयात्रा में उमड़े भक्त

Mon, 04 Apr 2016 12:20 AM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में रविवार को निकाली गई पद यात्रा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार की सुबह शहर से लोधेश्वर महादेवा के लिए पदयात्रा निकाली गई। इस यात्रा में उमड़ी भारी संख्या में भक्तों की भीड़ बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए महादेवा के लिए रवाना हुई। इस दौरान रास्ते में कई जगहों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया था। 
विज्ञापन


ओम नम: शिवाय व बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त रविवार को पैदल यात्रा निकालकर लोधेश्वर महादेवा के लिए रवाना हुए। धनोखर चौराहे से निकाली गई पदयात्रा घंटाघर होते हुए नागेश्वरनाथ मंदिर पहुंची। जिसके बाद यहां से यात्रा रामनगर क्षेत्र स्थित लोधेश्वर महादेवा के लिए रवाना हुई।

पदयात्रा में शामिल भारी संख्या में भक्त डीजे व भक्ति गीतों पर झूमकर वातावरण भक्तिमय किए हुए थे। शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर तक चली इस पैदल यात्रा का रास्ते में कई जगह स्वागत भी हुआ। मसौली कस्बा व बिंदौरा में भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद लोधेश्वर पहुंची पदयात्रा में शामिल भक्तों ने वहां शिवलिंग का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया। इस मौके पर रामप्रकाश श्रीवास्तव, निर्मल जैन,चरनजीत गाबा, सुशील गुप्ता, विजय गुप्ता, चरनजीत सिंह, अरुण गुप्ता, महेश, रविनन खंजाची आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें