फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सरकारी स्कूलों में भरोसा, दाखिले 70 हजार

Fri, 04 Sep 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय स्कूलों के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सत्र के नामांकन की अंतिम तारीख 30 सितंबर खत्म होने से एक माह पहले ही विभाग ने पिछले वर्ष स्कूलों में हुए बच्चों के पंजीयन का रिकॉर्ड पार कर लिया है।
विज्ञापन

जिले के 2,618 परिषदीय और एडेड सहित कुल 2,713 बेसिक स्कूलों में 31 अगस्त तक नए दाखिलों की संख्या 70 हजार के करीब पहुंच चुकी है।
बीते वर्ष 30 सितंबर तक यह आंकड़ा 68,728 ही था। विभागीय अफसर अब सितंबर के आखिरी दिन तक इस आंकड़े को 75 हजार के पार पहुंचाने की कवायद में जुटे हैं।
ब्लॉक वार दाखिलों के आंकड़ों पर नजर डालें तो निंदूरा 6,652 नए दाखिलों के साथ सबसे आगे है, जहां बीते साल 6,338 दाखिले हुए थे। फतेहपुर में भी बड़ी छलांग देखने को मिली है, जहां आंकड़ा 4,939 से बढ़कर 5,808 पहुंच गया है।
इसके अलावा सूरतगंज में 5,585 से 5,772, सिद्धौर में 3,928 से 4,398, दरियाबाद में 3,847 से 4,269, सिरौली गौसपुर में 3,679 से 3,996, मसौली में 4,205 से 4,317 और त्रिवेदीगंज में 4,417 से बढ़कर 4,437 नए बच्चे नामांकित हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर बनीकोडर में 4,939, हैदरगढ़ में 4,945, देवा में 4,352, रामनगर में 4,122, हरख में 3,837, पूरेडलई में 2,848, बंकी में 4,662 और नगर क्षेत्र में केवल 263 दाखिले दर्ज किए गए हैं। बीएसए नवीन कुमार पाठक ने बताया कि शिक्षकों के प्रयास और अभिभावकों के भरोसे से नामांकन का आंकड़ा समय से पहले ही पिछले साल से आगे निकल गया है। 31 अगस्त तक 70 हजार दाखिले हो चुके हैं। अभी पूरा एक महीना बाकी है। ऐसे में हमारा लक्ष्य बच्चों के पंजीयन को 75 हजार के पार पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें