फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ठेलिया पर पलटा ट्रक, एक की मौत

Thu, 27 Jul 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में हैदरगढ़-बछरावां मार्ग पर हुए हादसे में सड़क पर पलटा ट्रक। 
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मौरंग लादकर जा रहे ट्रक का पिछला पहिया अचानक निकल गया। इससे अनियंत्रित हुआ ट्रक सड़क किनारे जा रही ठेलियां पर टक्कर मारने के बाद पलट गया। हादसे में ठेलिया चालक की मौत हो गई। इस कारण करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने जेसीबी से ट्रक को सड़क से हटवा कर बाधित यातायात को शुरू कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोतवाली के मनीपुर गांव के रामकुमार (45) ठेलिया लेकर मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। जब वह बछरांवा मार्ग पर जा रहा था, तभी बछरांवा की ओर से मौरंग लादकर तेज गति से आ रहे ट्रक का पिछला पहिया निकल गया। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे जा रहे रामकुमार की ठेलिया में टक्कर मारने के बाद पलट गया। इसके नीचे ठेलिया चालक रामकुमार दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी बुलवाकर ट्रक हटवाकर रामकुमार को बाहर निकाल कर सीएचसी हैदरगढ़ भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक रामकुमार ठेलिया चलाकर मेहनत मजदूरी से पत्नी लीलावती व दो पुत्रों की भरण पोषण करता था। हादसे के बाद तीनों का सहारा छिन गया है। मृतक की पत्नी लीलावती ने पुलिस को इस मामले में तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ कर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें