बाराबंकी। दहेज में कार व 10 लाख रुपये न मिलने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को घर से भगा दिया। अब उसे तीन तलाक की धमकी दी जा रही है। फतेहपुर कोतवाली में शुक्रवार को पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू फतेहपुर के मोहल्ला नाला पार निवासी स्वर्गीय नियाज अली की पुत्री साजिया खातून का निकाह दिसंबर, 2018 में कुर्सी कस्बे के इरशाद उर्फ वजीर से हुआ था। साजिया ने फतेहपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि ससुरालवाले दहेज में कार व 10 लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं। शादी के कुछ महीने बाद पति सउदी अरब चला गया था। इस पर भी ससुरालवालों ने उसे भला-बुरा कहा। उसे ससुराल से भगा दिया गया। उसके साथ मारपीट भी हुई। विदेश से लौटे पति ने तीन तलाक की धमकी दी। साजिया की तहरीर पर पुलिस ने पति इरशाद उर्फ वजीर, सास, ससुर समेत पांच लोगों व एक अज्ञात पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट व जान से मारने की धमकी देेने का केस दर्ज किया है। एसएचओ डीके सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।