फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिजली तार पर गिरा पेड़, 50 गांवों की बिजली गुल

Thu, 13 Apr 2023 09:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबेहा (बाराबंकी)। बाबा टीकाराम धाम मार्ग पर गांव बेहटा के पास पेड़ गिरने से बिजली लाइन का तार व खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे पलिया फीडर से जुड़े पलिया, बेहटा, मोहम्मदपुर, कमेला, खानपुर समेत करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे करीब 50 हजार आबादी को परेशानी हो रही है। सूचना पर पहुंची पावर कॉर्पोरेशन की टीम खंभा व बिजली के तार दुरुस्त करने में लगी है। रात आठ बजे तक कार्य पूरा नहीं हो सका और बिजली आपूर्ति ठप है। अधिशासी अभियंता एपी गौतम का कहना है कि कार्य चल रहा है, देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें