फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बारिश में बस पर गिरा पेड़, चार महिलाएं व चालक की मौत, 18 घायल

Sat, 09 Aug 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला मुख्यालय से नौ किलो मीटर दूर हैदरगढ़ मार्ग पर हरख गांव के पास बारिश के दौरान शुक्रवार सुबह हुए भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य घायल है। यह हादसा रोडवेज की अनुबंधित बस पर गूलर का पेड़ गिरने से हुआ। पेड़ से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी चपेट में आकर बस में सवार चार महिलाओं व बस चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। बस में 59 लोग सवार थे। हादसे में घायल 18 यात्रियों को इलाज के लिए हरख की पीएचसी व सीएचसी सतरिख पहुंचाया गया। जहां से एक शिक्षिका को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद बस पर गिरे पेड़ को काटकर मृतकों व घायलों को बाहर निकाला गया। कई लोग बस की खिड़की से कूद कर निकले। लगातार हो रही बारिश के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किल हुई। मृतकों में हरख ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी महिला के पद पर तैनात शहर कोतवाली के उत्तर टोला बंकी निवासी मीना श्रीवास्तव (55), हरख ब्लॉक में ही सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी के पद पर तैनात व शहर के भितरी पीर बटावन संतोषी माता मंदिर के निकट की निवासी जूही सक्सेना (28) के साथ ही सिद्धौर ब्लॉक के कादीपुर मंसारा विद्यालय में प्रधानाध्यापक व शहर के मोहल्ला गुलरियागार्दा निवासी शिक्षिका शिक्षा मेहरोत्रा (53) की मौत हो गई। जबकि चौथी मृतक महिला अमेठी जिले के थाना इन्हौना के भीखीपुर गांव की निवासी रफीकुल निशान (50) देवा में सूफी संत की मजार से वापस लौट रही थी। जबकि मृतक बस चालक संतोष कुमार (32) रामसनेहीघाट क्षेत्र के ग्राम जेठौती कुर्मियान का निवासी था। जिला अस्पताल में भर्ती शैल कुमारी (33) सिद्धौर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय कुंभरावा में सहायक अध्यापक हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता व घायलों का उचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा व डीएम शशांक त्रिपाठी ने पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचकर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें