फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कैश वैन पर गिरा पेड़, चालक-गार्ड बचे, लगा जाम

Fri, 07 Aug 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर। जैदपुर-सफदरजंग मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर एक बैंक की कैश वैन पर अचानक एक पेड़ गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि चालक और उसमें सवार दो अन्य लोग हादसे में बच गए। घटना के बाद करीब दो घंटे तक इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप हो जाने से लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक शाखा जैदपुर में रुपये जमा करके कैश वैन टांड़पुरवा गांव के पास से वापस आ रही थी। तभी सड़क किनारे हरा बबूल का पेड़ वैन के ऊपर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से वैन क्षतिग्रस्त हो गई। अंदर फंसे चालक और गार्ड डर के कारण चिल्लाने लगे। पुलिस ने चालक अंकित पाल और दो सुरक्षा गार्डों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त वैन और पेड़ को हटाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो पाया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण में जिम्मेदारों ने पेड़ों की जड़ों की मिट्टी खोद दी है, जिससे वह कमजोर होकर बारिश में उखड़ कर गिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें