फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बंदर के हिलाने से टूटा पेड़, दबकर दुकानदार की मौत

Wed, 05 Apr 2023 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। बदोसराय क्षेत्र में बंदर के हिलाने से खजूर के सूखे पेड़ का आधा हिस्सा टूटकर मूंगफली बेच रहे अधेड़ पर गिर गया। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मदारपुर गांव निवासी बालचंद्र मौर्या (50) गांव में ही कटेहरा देवी मंदिर पर मूंगफली की दुकान लगाता है। सोमवार शाम करीब पांच बजे एक बंदर पास ही लगा खूजर का सूखा पेड़ हिलाने लगा। पेड़ का आधा हिस्सा टूटकर बालचंद्र के ऊपर गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर व सीने में चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बालचंद्र परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसके पुत्र विवेक, राजनाथ, अभिषेक व पुत्री प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें