देवा (बाराबंकी)। कस्बा देवा स्थित दरगाह से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक वैन पर पेड़ की डाल गिर जाने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे सड़क पर करीब एक घंटे तक लगा जाम रहा। पुलिस के अनुसार लखनऊ से एक वैन में सवार पांच लोग सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। इस दौरान देवा-बाराबंकी मार्ग पर पलटा गांव के पास वैन पर शीशम का पेड़ बीच से फटा और एक बड़ी डाल पेड़ पर आ गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन के शीशे तोड़कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला।
पुलिस के मुताबिक हादसे में लखनऊ के सरोजनी नगर निवासी नूरजहां (60), रुखसार (20), जियान (5) अफसरजहां (35) व वैन चालक त्रिभुवन निवासी बसंतखेड़ा लखनऊ घायल हुए हैं। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस व वन विभाग ने पेड़ हटाया तो सड़क से जाम हट सका।