फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर उप कोषागार बंद

विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर स्थित उपकोषागार को किया गया बंद। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। स्टाम्प बिक्री से सालाना पांच करोड़ राजस्व न आने के चलते सिरौलीगौसपुर तहसील स्थित उप कोषागार को बंद कर दिया गया है। उपकोषागार के चारों कर्मचारियों को वरिष्ठ कोषागार कार्यालय में तैनाती दी गई है। कुछ दिन पहले ही यहां स्टाम्प बिक्री पर रोक भी लगा दी गई थी।
विज्ञापन

जिले में शहर स्थित मुख्य कोषागार के अलावा पांचों तहसील पर उप कोषागारों से स्टाम्प उपलब्ध कराए जा रहे थे। इनमें सिरौलीगौसपुर के उप कोषागार को बंद कर दिया गया। यह कार्रवाई शासन के आदेश पर की गई। इस उप कोषागार को 1994 में खोला गया था। अधिकारियों का कहना है कि कोषागार को एक साल में पांच करोड़ कीमत के स्टाम्प बेचना आवश्यक है। सिरौलीगौसपुर से वर्ष में दो से तीन करोड़ के स्टाम्प की बिक्री हो रही थी। उप कोषागार बंद होने से स्टाम्प विक्रेेताओं में काफी नाराजगी है। वरिष्ठ कोषागार अधिकारी मनोज तिवारी ने बताया कि वर्ष में पांच करोड़ से कम की स्टाम्प बिक्री केह चलते शासन ने उप कोषागार को बंद कर दिया है। कर्मचारियों को मुख्य कोषागार कार्यालय में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें