फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से गुल हुई बिजली

विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर कस्बे के मोहल्ला राईस कटरा में धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। बंदर कूदने से ग्यारह हजार लाइन से निकली चिंगारी से एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जिससे वह धू-धूकर जल गया। काफी देर तक आग की तेज लपटों के साथ ट्रांसफार्मर जलता रहा। सूचना पर पहुंचे पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद बालू और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जैदपुर कस्बे के मोहल्ला राईस कटरा में ट्रांसफार्मर रखा है। शुक्रवार को शाम करीब चार बजे अचानक एक बंदर पेड़ से कूद रहा था तभी ग्यारह हजार लाइन से टकरा गया। जिससे चिंगारी निकलकर नीचे रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर जलते समय तेज आवाज भी हुई जिससे लोगों में दहशत फैल गई। काफी देर तक ट्रांसफार्मर जलता रहा।
सूचना पर पहुंचे पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने बालू और मिट्टी के सहारे जलते हुए ट्रांसफार्मर को बुझाया। इस दौरान पूरे मोहल्ले की लाइट काट दी गई है। ट्रांसफार्मर जलने से मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। इससे करीब तीन हजार आबादी प्रभावित है। शनिवार देर शाम तक नया ट्रांसफार्मर लगने की उम्मीद जताई जा रही है। पावर कॉर्पोरेशन के जेई संदीप यादव का कहना है कि राईस कटरा में रखा हुआ ट्रांसफार्मर जल गया है। जिसको शनिवार को बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें