फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक सिग्नल व सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर को बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था व अतिक्रमण से छुटकारा दिलाने के प्रयास शुरू हो गए है। एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बुधवार को पुलिस, प्रशासनिक अफसरों व व्यापारियों के साथ बैठक कर इस बारे में रणनीति तय की। इसके तहत शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट व सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक में एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी द्वारा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, अतिक्रमण तथा व्यापारिक स्थलों पर सीसीटीवी लगाने आदि के बारे में चर्चा की गई। एसपी ने व्यापारियों से शहर के मुख्य मार्गों एवं चौराहों को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील की। प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाने, पुलिस बूथ की स्थापना, सीसीटीवी लगाने हेतु नगरपालिका/परिवहन विभाग/पीडब्लूडी आदि विभागों से विचार विमर्श कर समन्वय स्थापित करने को भी कहा गया।
कप्तान ने कहा यदि शहर अतिक्रमण मुक्त होगा तो जाम से निजात मिलेगी और व्यापारियों को लाभ होगा। प्रमुख चौराहों पर कैमरे लगने से अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सकेगा वहीं ट्रैफिक लाइट लगने से यातायात व्यवस्था सुधारी जा सकती है। बैठक में उपजिलाधिकारी नवाबगंज अभय पांडेय, क्षेत्राधिकारी नगर सीमा यादव आदि पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें