फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर यातायात बंद, लखनऊ सीमा पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हाथरस जिले में सड़क हादसे में कांवड़िये की मौत के बाद प्रशासन दिन भर अलर्ट रहा। महादेवा मंदिर के साथ सावन मास में अयोध्या पहुंचने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर यातायात बंद कर दिया गया है। हाईवे पर भारी वाहन 26 जुलाई तक नहीं गुजर सकेंगे। रविवार केे केवल छोटे वाहनों को ही हाईवे पर चलने की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

डायवर्जन के चलते गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बहराइच आदि जिलों के लिए जाने वाले वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से होकर गुजारा जा रहा है। सफेदाबाद के पास लखनऊ की सीमा पर बैरियर लगा दिया गया है। शहर के बाहर हाईवे पर ही चौपुला के पास भी बैरियर बनाया गया है। रामसनेहीघाट में भी वाहनों को हाईवे पर आने से रोक दिया गया है। इससे हाईवे पर ट्रकों की लंबी कतार लगी रही। यह सभी जहां हैं, वहीं खड़े रह गए हैं।
दिन भर बना रहा जाम
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रविवार सुबह अचानक यातायात बंद किए जाने से अयोध्या व लखनऊ की सीमा पर पूरा दिन जाम बना रहा। हजारों लोग घंटों तक इसमें फंसे रहे और काफी देर में अपने गंतव्य को पहुंचे। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सुबह 6 बजे अचानक रामसनेहीघाट व मोहम्मदपुर चौकी के पास लखनऊ को जोड़ने वाली सीमा पर पुलिस बड़े वाहनों को जाने से रोक रही थी। ऐसी हालत में दोनों जिलों की सीमाओं पर बड़े वाहनों की कतार लगी रही। इसी में कार व अन्य छोटे वाहन भी फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें