फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: माटीकला से जुड़े पारंपरिक कारीगारों को मिलेंगे उपकरण

Fri, 21 Jun 2024 05:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। माटीकला उद्योग से जुड़े पारंपरिक कारीगरों के उत्थान व उनकी आय बढ़ाने के लिए उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। बृहस्पतिवार को जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आरके श्रीवास्तव ने बताया कि माटीकला के पारंपरिक कारीगरों के उत्थान के लिए माटीकला बोर्ड का गठन किया गया है। इ
विज्ञापन


सके तहत माटीकला से जुड़े कुम्हारों एवं इस उद्योग में रुचि रखने वाले अन्य कारीगरों को निशुल्क माटीकला टूल्स किट का वितरण किया जाना प्रस्तावित किया गया है। ऐसे कारीगर जिनकी आय का स्रोत ही माटीकला है, उम्र 18 वर्ष से कम व 55 वर्ष से अधिक नहीं है, वे माटीकला के पोर्टल upmatikalaboard.in पर 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते है अथवा कार्यालय के फोन नंबर 9580503158 व 7355041962 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें