बाराबंकी में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। होली पर घर आए थे। हादसे से पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
यूपी के बाराबंकी में सोमवार देर रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि, दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बाइक में टक्कर मारने वाली गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना रामनगर कोतवाली क्षेत्र में बिंदौरा-परसपुर मार्ग पर इंद्रसेन पुरवा के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, भिठौली निवासी करण सोनी और हिमांशु लखनऊ में काम करते थे। सोमवार देर रात वह बस से रामनगर लौटे। महादेवा पहुंचकर अपने बड़े भाई छोटू को बाइक लेकर लेने के लिए बुलाया। इसके बाद तीनों भाई एक बाइक से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान इंद्रसेन पुरवा के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे हिमांशु सोनी (22) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका बड़ा भाई छोटू (20) और चचेरा भाई करण सोनी (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। वहां से हालत नाजुक होने पर केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
घटना से घर में कोहराम मच गया। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि हादसा सोमवार देर रात हुआ है। दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर की हेडलाइट खराब होना हादसे का कारण बताया जा रहा है।