फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कार से भिड़ंत के बाद ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, दो गंभीर

Mon, 04 May 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
माती क्षेत्र में कार से टक्कर के बाद दो खंडों में बंटा ट्रैक्टर। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
माती। किसान पथ पर माती क्षेत्र में धौरमऊ गांव के पास रविवार शाम तेज रफ्तार कार व ट्रैक्टर की आमने-सामने हुई भिड़ंत में ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए और वह दो हिस्सों में बंट गया। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में कार सवार व ट्रैक्टर चालक घायल हो गए। गनीमत रही कि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर लखनऊ की ओर से गलत दिशा में आ रहा था, जबकि कार सही लेन में थी, लेकिन काफी तेज रफ्तार में थी। धौरमऊ गांव के पास दोनों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चालक लखनऊ के तिवारीगंज निवासी मिश्रीलाल कथित रूप से नशे में था। कार के अंदर बियर की केन रखी मिली। वहीं ट्रैक्टर चालक टिकरिया गांव के प्रदीप यादव को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। माती के एसएचओ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें