फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सरोवर में स्नान कर चौखट पर टेका माथा

Sun, 16 Mar 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
कोटवाधाम मंदिर में पू​र्णिमा के अवसर पर पूजा-अर्चना के लिए उमड़े श्रद्धालु।   -संवाद
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। कोटवाधाम स्थित समर्थ जगजीवन साहेब दास के समाधि स्थल पर प्रत्येक पूर्णिमा को मेले का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर दूरदराज के श्रद्धालु पहुंचते हैं। बाबा की चौखट पर माथा टेककर आशीष लेते हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को फागुन माह की पूर्णिमा पर कोटवाधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। देर शाम तक बाबा के दर्शन के लिए तांता लगा रहा। भोर पहर आरती के बाद मंदिर में दर्शन के लिए कतार लगी दिखाई दी।

श्रद्धालुओं ने पहले पवित्र सरोवर में स्नान व आचमन किया, इसके बाद बाबा के दर्शन के लिए कतार में खड़े हो गए। अपनी बारी आने पर बाबा की चौखट पर माथा टेका। पूर्णिमा के अवसर पर कोटवाधाम में गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सीतापुर, लखनऊ, अयोध्या, अमेठी व रायबरेली के भी श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। इससे पूर्णिमा मेला गुलजार रहता है।
विज्ञापन


सभी गद्दी के महंतों के यहां भंडारे का आयोजन किया जाता है। इनमें श्रद्धालु प्रसाद लेते हैं और शाम को घर के लिए रवाना हो जाते हैं। पूर्णिमा मेले में भीड़ होने से स्थानीय दुकानदारों की भी अच्छी आय हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें