फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स मांगने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर टोल टैक्स वसूली को लेकर सोमवार दोपहर कर्मियों व वाहन सवार लोगों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक कर्मचारी को चोट आई है। टोल प्लाजा के मैनेजर ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर शहर की ओर जा रही सफेद रंग की एक एसयूवी शहावपुर टोल प्लाजा पर पहुंची तो कर्मचारियों ने टैक्स मांगा। इस पर वाहन सवार लोग भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने गाड़ी से उतरकर टोल प्लाजा कर्मियों से अभद्रता और फिर मारपीट की। आरोप है कि वाहन सवार लोगों ने काफी देर तक टोल प्लाजा पर हंगामा किया। टोल कर्मियों ने भागकर खुद को बचाया। मारपीट में चंद्रशेखर नामक टोल कर्मी को चोट आई है। टोल प्लाजा मैनेजर डीआर यादव ने बताया कि एसयूवी सवार लोगों द्वारा की गई मारपीट में एक कर्मचारी घायल हो गया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। थाना प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप रावत ने बताया कि टोल प्लाजा प्रबंधक की तहरीर पर जांच के बाद मामला दर्ज किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें