स्वदेशी मेला
सुबह 10:00 बजे। जीआईसी सभागार में स्वदेशी मेले का आयोजन किया गया है। जिसमे लगाए गए स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हैं।
क्रिकेट
सुबह 10:00 बजे। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित चौधरी आसिफ अली मेमाेरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
किसान दिवस
सुबह 10:00 बजे। हैदरगढ़ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
पशु मेला
सुबह 10:00 बजे। हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत सतरिख देहात में पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पशुओं की सेहत जांची जाएगी।
-
भागवत कथा
अपराह्न 02:00 बजे। हरख ब्लॉक के पिपरहा धाम लक्ष्मण दास कुटी पर भागवत कथा का आयोजन किया गया है। प्रवाचक अनिल शास्त्री कथा सुनाएंगे।
-
सुंदरकांड पाठ
शाम 05:00 बजे। बस स्टेशन के निकट स्थित दुर्गा माता मंदिर पर स्थानीय भक्तों की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।