रुद्राभिषेक
सुबह 08:00 बजेे। सआदतगंज स्थित श्रीपंचमुखी हनुमान धाम दंडी आश्रम जगत गुरुकुलम में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है।
एथेलिटिक्स व सांस्कृतिक प्रतियोगिता
सुबह 10:00 बजे। रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज मसौली में तीन दिवसीय जनपद स्तरीय एथेलिटिक्स व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का का शुभारंभ हाेगा।
-
सुबह 10:00 बजे । सतरिख बीआरसी मेंं दो दिवसीय विकास खंड स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
-
रोजगार मेला
सुबह 10:00 बजे। जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की पांच कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
-
ब्लॉक परिसर में स्टॉल का आयोजन
सुबह 11:00 बजे। हरख ब्लॉक परिसर में समूह की महिलाओं द्वारा गोशाला के गोबर से बनाए गए दीपक व गणेश लक्ष्मी प्रतिमाओं का स्टॉल लगाया जाएगा।